Share The Post

मुकेश सिंह तोमर
पर्यावरण दिवस के अवसर पर लांघा में वन विभाग के कर्मियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें बताया गया कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। ऐसे में हमें बहुत जरूरी है कि प्रकृति पर पेड़-पौधों के महत्व को समझे। अपने आस-पास के पेड़-पौधों को बचाएं तथा आने वाली अपनी पीढ़ियों को उपहार के लिए स्वास्थ्य पर्यावरण दें। वृक्षों को रोपण अवश्य हर व्यक्ति करें, इस अभियान से गांव के लोगों में यह संदेश गया कि सभी लोग मिलकर पेड़-पौधों का रोपण अवश्य करें और पर्यावरण को बचाने में मिलजुलकर काम करें। आग से और अत्यधिक हो रहे पेड़-पौधों के दोहन से जंगलों को बचाया जाएं। ताकि भविष्य में हमें ऑक्सीजन और पानी के कमी न पड़े। लांघा रेंज के अन्तर्गत पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए श्री सूर्य प्रकाश वन दरोगा, किशन सिंह वन दरोगा, श्रीमती प्रमिला राणा ग्राम प्रधान लांघा, डबल सिंह वन बिट अधिकारी, राहुल जोशी वन बिट अधिकारी, आंनद सिंह पूर्व प्रधान लांघा, राजववीर सिंह वन बिट अधिकारी, श्रीमती प्रियंका वन आरक्षीआरक्षी तथा ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।

By admin

You missed