मसूरी में व्यापारियों ने किया बलिंक इट कंपनी का विरोध
Spread the love

मसूरी में व्यापारियों ने किया बलिंक इट कंपनी का विरोध

मसूरी ! मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित की गई जिसमें वर्ष भर के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया साथ ही बैठक में सर्व समिति से लिया गया निर्णय लिया गया कि मसूरी में ब्लैंकेट कंपनी के आने से स्थानीय व्यापारियों को इसका नुकसान होगा और उनके व्यापार पर भी इसका असर पड़ेगा सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से कंपनी का विरोध किया और इसके लिए शासन प्रशासन से वार्ता की जाएगी
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि ब्लैंकिट कंपनी के आने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा उन्होंने कहा कि आज मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित की गई है और निर्णय लिया गया है कि हर माह के अंतिम सप्ताह में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की जाएगी उन्होंने कहा कि आज सर्वसम्मति से से निर्णय लिया गया है कि कंपनी का विरोध किया जाएगा और शासन से वार्ता की जाएगी साथ ही जहां पर ब्लैंकेट कंपनी का कार्यालय खुलेगा उनसे भी वार्ता की जाएगी और मसूरी के 5 से 6 किलोमीटर के दायरे में कंपनी को नहीं खुलने दिया जाएगा!

By admin