जौनसार बावर में जल-जंगल, जमीन संरक्षण समित ने माफी लकड़ी के विषय को लेकर की बैठक
Spread the love

*जौनसार बावर में जल-जंगल, जमीन संरक्षण समित ने माफी लकड़ी के विषय को लेकर की बैठक*

देहरादून। विकास नगर के जौनसार बावर में जल जंगल जमीन संरक्षण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है। जिसमें अध्यक्ष द्वारा पिछले बैठक में खत कौरू के ग्रामीणों की माफी की लकड़ी की विसंगतियां पर वार्ता कर दूर किये जाने का प्रयास किया गया है। साथ में वर्ग 4 भूमि नियमतीकरण में कालसी चकराता तहसीलों को शामिल किए जाने की मांग पर अपर सचिव राजस्व का हवाला देते हुए उन्होंने कहा है कि शासनादेश पूरे जौनसार बावर के लिए जारी किये जाने की बात कही है।
बैठक में लोखण्डी में वन विभाग द्वारा लगाए गए गेट की घोर विरोध करते हुए तुरंत इसे हटाने की मांग की गयी है।वन विभाग ने जौनसार बावर बाजवल अर्ज का उल्लंघन किया है। क्योंकि खत वन में सम्मिलित ज़मीने खत की होती है। जहां पर वन विभाग को कोई अधिकार नहीं है।उदावा गांव के आवागमन बन्द करना क़ानून का उल्लघंन है। साथ में ऐसे आदेश से पर्यटन व्यवसाय पर भी बुरा असर होगा।
श्री बुद्ध सिंह ने जौनसार बावर के सभी संगठनों को इसमें जोड़ने की बात कही। श्री बलबीर सिंह ने सुझाव दिया कि खतों को इकाई मानते हुए जोड़ा जाय। श्यामदत्त जोशी ने माफी की लकड़ी व्यवस्था और लाईन करवाने की बात कही है। शूरवीर सिंह ने अन्य शेष बची खतों के लोगों को भी माफी दिये जाने की बात कही गई है।
बैठक में सरदार सिंह, गंगा सिंह, पूर्व प्रमुख अर्जुन सिंह, अत्तर सिंह, दौलत सिंह, बलबीर सिंह, बुध सिंह, श्री चन्द, शूरवीर सिंह, केशर सिंह आदि कई ग्रामीण उपस्थित थे।

By admin