Share The Post

देहरादून- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) बिहार राज्य प्रवास के दौरान आज बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कहा की महाबोधि मंदिर में स्थित पवित्र बोधिवृक्ष स्थल की महत्ता अत्यधिक है और यहाँ अत्यंत शान्ति का अनुभव हुआ।
राज्यपाल ने कहा भारतीय संस्कृति की विशेषता रही है कि यहां से विश्व कल्याण की कामना की गई है। यहां से विश्व शांति, बंधुत्व और मानवता की कामना की गई है। महात्मा बुद्ध का विचार किसी वर्ग विशेष या समुदाय के लिए नहीं था। भगवान बुद्ध में संपूर्ण मानवता का कल्याण सन्निहित था।

By admin

You missed